जानिये ऑक्टोपस के बारे मे। ( Know about Octopus )



ऑक्टोपस:- इस समुद्री जीव की बहुओं की संख्या आठ होने के कारण इसका नाम ऑक्टोपस है। इनका शरीर गोलाकार होता है। इनके शरीर के बाहर कोई खोल नहीं होता। इनकी बाहें लंबी-लंबी सुंडों की तरह होती हैं। ऊपरी भाग मोटा तथा नीचे की ओर का भाग पतला होता है। बहुओं में कई शोषक यंत्र होते हैं। बहुओं के केंद्र में मुख होता है। ऑक्टोपस की दो बड़ी-बड़ी आंखे होती हैं। ऑक्टोपस मस्तिष्क और आंख अमेरूदंडी प्राणियों में सबसे अधिक उन्नत माना जाता है। अधिकांश ऑक्टोपस ही छोटे आकार के होते हैं। सबसे बड़ा ऑक्टोपस प्रशांत महासागर का दैत्याकार ऑक्टोपस है। सभी ऑक्टोपस विषैले होते हैं। साधारणतः विष केकड़ों, चिंगड़ियों जैसे प्राणियों पर प्रभावकारी होता है। केवल ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस मनुष्य के लिए प्राणघाती हो सकता है। ये देखने में जितने भी डरावना हो, लेकिन ये निरीह तथा भीरु होते हैं। आक्रांत होने पर ये अपने शरीर के एक ग्रंथि से जल में स्याही छोड़ भाग जाते हैं। ये धरती पर सबसे चतुर छद्मवेशी होते हैं। शिकारियों से बचने तथा शिकार की ताक में समुद्री सतह के स्थलाकृति एवं रंगो के अनुसार ये अपने आकार एवं त्वचा का रंग कुछ सेकेंडों में रंग बदल कर छिप जाते हैं।


HEY GUYS! PLEASE COMMENT AND SHARE YOUR EXPERIENCE WITH ME AND DON'T FORGET TO FOLLOW ME FOR MORE. 

Comments